ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का हत्यारा गिरफ्तार, किए कई बड़े खुलासे

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्या मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. हत्या मामले में विशेष जांच दल ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके पास से हिमानी का फोन और ज्वैलरी बरामद हुई है. सूत्रों की मानें तो युवक ने ही यह हत्या की है साथ ही उसने बताया कि वह हिमानी नरवाल का बॉयफ्रेंड है… पूरी खबर पढ़ें

 

ICC Champions Trophy: वरुण ने खोला पंजा और ढेर हो गई न्यूजीलैंड

ICC Champions Trophy में रविवार को दुबई में हुए भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में भारत ने जीत का दौर बरकरार रखा और न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया. भारत इस जीत के साथ ग्रुप ए में लीग मुकाबाले में पहला पायदान हासिल किया. भारत के लिए जीत का सरताज पहला मुकाबला खेल रहे वरुण के सर पर सजा… पूरी खबर पढ़ें

 

तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, जामनगर, गिर और द्वारका में कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर शनिवार शाम जामनगर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन के वनतारा पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र का दौरा किया। इस दौरे के दौरान पीएम गिर के सासन गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी का भी आनंद लेंगे और सोमवार को सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे… पूरी खबर पढ़ें

 

वर्ल्डवाइड सुपरहिट! ‘छावा’ ने 16 दिनों में 600 करोड़ का आंकड़ा छुआ

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। महज 16 दिनों में इसने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने के करीब पहुंच गई है… पूरी खबर पढ़ें

Show More
Back to top button