खेल

ICC Champions Trophy: वरुण ने खोला पंजा और ढेर हो गई न्यूजीलैंड

ICC Champions Trophy में रविवार को दुबई में हुए भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में भारत ने जीत का दौर बरकरार रखा और न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया. भारत इस जीत के साथ ग्रुप ए में लीग मुकाबाले में पहला पायदान हासिल किया. भारत के लिए जीत का सरताज पहला मुकाबला खेल रहे वरुण के सर पर सजा.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच लीग चरण का आखिरी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा गया. न्यूजीलैंड ने यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 249 रन बनाए. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 79 रन की पारी खेली, जबकि न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके. वहीं जब गेंदबाजी की बारी आई तो भारत की ओर से इस चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेलने उतरे वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिर्की में कीवी बल्लेबाजों को ऐसा घुमाया कि फिर जीत भारत की छोली में आ गिरी.

 

250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने सावधानी से खेलना शुरू किया. लेकिन भारत के लिए ऑलराउंडर पांड्या ने पहला विकेट हासिल किया. पांड्या ने रचिन रविंद्र के विकेट लिया. न्यूजीलैंड के लिए विलयमसन ने जोरदार पारी खेली और टीम को मैच में बनाए रखा. उन्होंने 81 रनों की पारी खेली. एक वक्त लगा कि भारत के हाथ से यह मुकाबला जाने वाला है लेकिन भारत की ओर से वरुण ने गेंदबाजी ने मानों किवी को भ्रमजाल में फंसा दिया था. धीमी पिच का फायदा उठाने के लिए भारत ने अपना ट्रंप कार्ड वरुण चक्रवर्ती को चुना था. और उन्होंने वहीं कर दिखाया. वरुण ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में अपने पहेल मुकाबले में ही 5 विकेट अपने नाम कर लिए. वरुण की गेंदबाजी के चलते भारत ने यह मुकाबला 44 रनों से जीत लिया.

 

भारत ने यह मुकाबला 45.3 ओवर में ही खत्म कर दिया. न्यूजीलैंड की टीम 205 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए वरुण ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए. इसके अलावा कुलदीप यादव ने 2 और हार्दिक, अक्षर और सर जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.

 

इस जीत के साथ अब भारत का मुकाबला सेमिफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. यह मुकाबला दुबई में 4 मार्च को खेला जाएगा. इस मुकाबले में जिस भी टीम की जीत होगी वह फाइनल में पहुंच जाएगा.

Show More
Back to top button