97वें अकादमी पुरस्कार में जेम्स बॉन्ड को मिलेगा विशेष ट्रिब्यूट, 60 वर्षों की दिखेगी झलक

97वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर्स) में इस वर्ष के समारोह में जेम्स बॉन्ड की फिल्मों को ट्रिब्यूट दिया जायेगा. यह ट्रिब्यूट लंबे समय से बॉन्ड निर्माता रहे बारबरा ब्रोकोली और माइकल जी. विल्सन को दिया जायेगा. बारबरा ब्रोकोली और माइकल जी. विल्सन को इस वर्ष 15वें गवर्नर्स अवार्ड्स में मानद ऑस्कर पुरस्कार मिला था.
यह ट्रिब्यूट प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी की 60 साल की यात्रा को वैश्विक पटल पर जबरदस्त सफलता दिलाने के लिए दिया जाएगा, इस सफ़र की शुरुआत 1962 में हुई थी. पहली फिल्म की रिलीज के बाद से ही बॉन्ड की फ़िल्में सिनेमा में सबसे सफल और स्थायी फ्रेंचाइजी में से एक बन गई है. इसकी 26 फिल्मों में से छह बॉन्ड गीतों को ऑस्कर में बेस्ट सोंग के लिए नोमिनेट किया गया, जिनमें से तीन सोंग्स 1973 में रिलीज हुआ स्काईफॉल बाय एडेल, 2015 में रिलीज हुआ राइटिंग्स ऑन द वॉल बाय सैम स्मिथ और 2021 में रिलीज हुआ नो टाइम टू डाई बाय बिली इलिश को अवार्ड भी मिला है.
हालांकि ट्रिब्यूट के बारे में पूरी जानकारी को गुप्त रखा गया है, सूत्रों का सुझाव है कि सभी प्रतिभाशाली सिंगर्स इन जबरदस्त सोंग्स को परफॉर्म करेंगें, जिससे एक म्यूजिक शोकेस तैयार होगा जिसमें ऑस्कर विनर और नोमिनेटेड सोंग्स के साथ-साथ फ्रेंचाइजी के सभी 26 थीम गीत भी शामिल हो सकते हैं.
जेम्स बॉन्ड की पूरी दुनिया दीवानी है. बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान सहित पूरी दुनिया के सुपरस्टार्स जेम्स बॉन्ड की तारीफ़ करते हैं.
कब होंगें 97वें अकादमी पुरस्कार?
97वें अकादमी पुरस्कार रविवार, 3 मार्च को कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किए जाएंगे. अगर बात करें भारत की तो यहाँ के फैन्स सुबह 5:30 बजे से स्टार मूवीज़ और JioHotstar पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं, यहीं नहीं JioHotstar पर लाइव शो के बाद रिप्ले उपलब्ध हैं.





