LOC पर बढ़ा तनाव: पाकिस्तान की गोलीबारी का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब!

पाकिस्तान एक बार फिर नियंत्रण रेखा (LOC) पर तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में गोलीबारी की गई। हमले के तुरंत बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।
हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए। सेना ने एक्स्ट्रा फोर्स तैनात कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच फ्लैग मीटिंग हुई थी, जिसमें शांति बनाए रखने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद पाकिस्तान ने राजौरी के बाद पुंछ सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।
भारतीय सेना लगातार LOC की निगरानी कर रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों का भारत हर बार मुंहतोड़ जवाब देता है, और इस बार भी भारतीय सेना ने मजबूती से कार्रवाई की है।





