गोविंदा और सुनीता के तलाक की अटकलें तेज, क्या शादी टूटने की कगार पर?

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खासतौर पर Reddit पर यह दावा किया गया कि यह पॉपुलर जोड़ी अब अलग होने जा रही है। हालांकि, जब इस मामले में गोविंदा और सुनीता की टीम से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की।लेकिन खबरें ये भी है कि तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक, तलाक की पहल सुनीता आहूजा की तरफ से की गई है, जबकि गोविंदा इसके लिए राजी नहीं थे। बताया जा रहा है कि कुछ समय से दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी, और सुनीता ने कई मौकों पर इस बात को स्वीकार भी किया कि वे और गोविंदा अलग-अलग रह रहे हैं।
एक इंटरव्यू में सुनीता ने खुलासा किया था कि वह अपने बच्चों के साथ एक फ्लैट में रहती हैं, जबकि गोविंदा उसी बिल्डिंग के एक अन्य फ्लैट में अकेले रहते हैं। इस दूरी की वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि गोविंदा अपने काम में बेहद व्यस्त रहते हैं, और इसी कारण दोनों के शेड्यूल मेल नहीं खाते। हालांकि, परिवार अब भी कोशिश कर रहा है कि दोनों इस विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाएं और तलाक तक मामला न पहुंचे।
Reddit पर गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबर पोस्ट करने वाले यूजर ने दावा किया था कि गोविंदा का अफेयर एक 30 वर्षीय मराठी अभिनेत्री से चल रहा है, और इसी वजह से सुनीता ने तलाक लेने का फैसला किया। हालांकि, इस खबर को पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद यूजर ने इसे डिलीट कर दिया था। इस अफेयर को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आमतौर पर जब भी गोविंदा किसी रियलिटी शो में बतौर गेस्ट शामिल होते हैं, तो सुनीता उनके साथ नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में जब वे इंडियन आइडल के एक एपिसोड में पहुंचे, तो वे अकेले ही थे। सुनीता का उनके साथ न होना इस बात का संकेत देता है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।





