भारत

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीय नागरिक पहुंचे अमृतसर

अवैध भारतीय अप्रवासियों के मामले में अमेरिकी सैन्य विमान ने बुधवार दोपहर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया. यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रवासियों पर की गई पहली बड़ी कार्रवाई है. इस विमान में 104 भारतीय नागरिक सवार हैं, जिनमें पंजाब, गुजरात और हरियाणा के निवासी शामिल हैं. विमान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अमृतसर पुलिस और प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे.

 

यह विमान C-17 ग्लोबमास्टर सैन्य विमान था, जिसे अमेरिकी सैन्य बल ने अमेरिका के टेक्सास से उड़ाया. आपको बता दे कि ये लोग मेक्सिको-अमेरिका सीमा पर पकड़े गए थे. उन्होंने वैध तरीके से भारत से अमेरिका की यात्रा की थी, लेकिन अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने की कोशिश की थी. इनमें से अधिकांश को भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने का दोषी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि उनकी यात्रा भारत से वैध थी.

 

ट्रंप और मोदी के बीच हुई बातचीत के बाद यह कार्रवाई इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 27 जनवरी को हुई फोन वार्ता में अवैध अप्रवासियों के मुद्दे पर चर्चा हुई थी. ट्रंप ने मोदी से कहा था कि भारत अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस लाने के लिए उचित कदम उठाएगा. इस पर भारत ने सहयोग देने की इच्छा जाहिर की थी. अब अमेरिकी प्रशासन ने 104 भारतीयों को भारत वापस भेज दिया है.

 

विमान में सवार 104 भारतीय नागरिकों में पंजाब से 30, हरियाणा से 33, गुजरात से 33, महाराष्ट्र से 3, उत्तर प्रदेश से 3 और चंडीगढ़ से 2 लोग शामिल हैं. इन लोगों का बैकग्राउंड चेक अमृतसर एयरपोर्ट पर किया गया और बाद में उन्हें उनके संबंधित राज्यों में भेजने की तैयारी की जा रही है.

 

एक सामान्य प्रक्रिया यह पहला मौका नहीं है, जब अमेरिकी सैन्य विमान ने अवैध अप्रवासियों को उनके देशों में भेजा हो. इससे पहले ग्वाटेमाला, पेरू और होंडूरास जैसे देशों के अवैध प्रवासियों को भी अमेरिका ने अपने सैन्य विमान से भेजा था.

Show More
Back to top button