ताज़ा खबरें

दिल्ली: पीएम मोदी ने आरके पुरम में सार्वजानिक रैली को संबोधित किया, कहा- “मेरी कामना है कि मां सरस्वती का आशीर्वाद दिल्लीवासियों पर…”

दिल्ली: पीएम मोदी ने आरके पुरम में सार्वजानिक रैली को संबोधित किया, कहा- “मेरी कामना है कि मां सरस्वती का आशीर्वाद दिल्लीवासियों पर…”

 

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आर. के पुरम में सार्वजानिक रैली को संबोधित किया गया।  इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “आज बसंत पंचमी का पावन अवसर है। आप सभी को बसंत पंचमी का बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि मां सरस्वती का आशीर्वाद दिल्लीवासियों पर, देशवासियों पर बना रहे। हमारा आर के पुरम एक भारत श्रेष्ठ भारत का बेहतरीन उदाहरण है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों के हजारों लोग एक साथ रहते हैं। उसमें से बहुत से मेरे साथी सरकार में सेवा दे रहे हैं। मोदी जैसे काम करने वाले प्रधानमंत्री को ताकत देने का काम करते हैं…”

उन्होंने कहा कि “बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। इस बार पूरी दिल्ली कह रही है, अबकी बार भाजपा सरकार।”

पीएम मोदी ने कहा, “दिल्ली की आपदा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। दिल्ली के हर परिवार से मेरी प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत हर परेशानी को दूर करने के लिए खप जाऊंगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि, “आज कल हम देख रहे हैं कि कैसे दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं, आपदा के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि लोग आपदा से नफरत करते हैं। दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है। दिल्ली की जनता के सामने आपदा वालों का नकाब उतर चुका है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “अगर नेहरू जी के जमाने में आप 12 लाख रुपये कमाते तो 12 लाख रुपये की आय पर आपकी एक चौथाई सैलरी सरकार वापस ले लेती। अगर आज इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख रुपये तक की आय पर आपके 10 लाख रुपये टैक्स में चले जाते। 10-12 साल पहले तक, कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख रुपये कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपया टैक्स देना होता। भाजपा सरकार के कल के बजट के बाद, साल में 12 लाख कमाने वाले को एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा।”

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking
Back to top button