ताज़ा खबरें

बुराड़ी में इमारत ढहने की घटना, हादसे में 2 लोगों की मौत, 20 लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली के बुराड़ी में एक बड़ा हादसा हुआ जहां एक चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभरा कर गिर गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है. पुलिस, DDMA और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है. अब तक 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है.

 

बुराड़ी में हुई इस घटना का जायजा लेने भाजपा सांसद मनोज तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह बहुत बड़ी लापरवाही है. एक नवनिर्मित चार मंजिला इमारत ढह गई है. जो भी जिम्मेदीर होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा.

 

सोमवार शाम करीब 7 बजे बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव क्षेत्र में 250 गज में बनी 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई. बिल्डिंग गिरते ही तेज धमाका हुआ जिससे आसपास के लोग तुरंत बाहर आ गए. लोगों ने तुरंत हादसे की जानकारी पुलिस, एंबुलेंस और एनडीआरफ की टीम को दी. लोगों ने मलबे के ऊपरी हिस्से में फंसे चार लोगों को बाहर निकाल लिया था. लेकिन अंदर फंसे लोगों को मलवे के कारण निकालने में परेशानी हो रही थी. NDRF की टीम ने मंगलवार सुबह तक 12 लोगों का रेस्क्यू किया है जिन्हें इलाज के लिए भेज दिया गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button