ताज़ा खबरें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया संकल्प पत्र का तीसरा भाग, जानें क्या है खास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली चुनाव 2025 के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “2014 से नरेन्द्र मोदी जी ने देश के अंदर प्रदर्शन की राजनीति को स्थापित किया है और भाजपा ने जितने भी चुनाव आए, उनमें जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने का गंभीरता से प्रयास किया है. इसलिए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे कलस्टर के निवासियों, असंगठित मजदूरों, मध्यम आय वर्ग, व्यापारियों, पेशेवरों के साथ नीचे तक जाकर सुझाव प्राप्त करने का काम किया है. अलग-अलग प्रकार के 1 लाख 8 हजार लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं…62 प्रकार की अलग-अलग समूहों की बैठक की गई…”

 

उन्होंने आगे केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है.

 

अमित शाह ने आगे कहा, “केजरीवाल कहते थे हमारा कोई मंत्री बंगला नही लेगा. आज देखिए उन्होंने शीश महल बनाया है. आपने मंदिर को नहीं बख्शा. अपने स्कूलों को नहीं बख्शा. शराब का घोटाला किया. यमुना में डुबकी लगा कर दिखा दो केजरीवाल जी नहीं तो कुंभ में जाकर गंगा में डुबकी लगा लो.

 

उन्होंने कहा कि बीजेपी महिलाओं, किसानों, असंगठित मजदूरों, जेजे कलल्टर के लोगों के साथ विचार विमर्श किया है. उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक लोगों की राय ली गई. शाह ने कहा कि 12 हजार से अधिक ग्रुप मीटिंग की गई. उन्होंने कहा कि इन सुझावों के आधार पर दिल्ली की जरूरतों को ध्यान में रखकर संपूर्ण संकल्प पत्र जारी किया गया है.

 

बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ पार्ट-3 में क्या है खास?

  1. 1700 अवैध कॉलोनियों में रहने वालों को संपूर्ण मालिकाना हक
  2. 13000 हज़ार दुकानें सील हैं उन दुकानों को छह महीने के भीतर खोलेंगे
  3. शरणार्थी कॉलोनी की लीज की प्रापर्टी का मालिक बनाया जाएगा
  4. गिग वर्कर्स को ₹10 लाख तक का जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा ₹5 लाख तक का
  5. टेक्सटाइल वर्कर्स को ₹10 लाख तक का जीवन बीमा
  6. दुर्घटना बीमा ₹5 लाख तक का एवं ₹15,000 का टूलकिट प्रोत्साहन
  7. निर्माण श्रमिकों को टूलकिट प्रोत्साहन के लिए ₹10,000 तक
  8. ₹3 लाख तक का ऋण, दुर्घटना बीमा ₹5 लाख तक एवं जीवन बीमा ₹10 लाख तक का
  9. युवाओं को 50,000 सरकारी नौकरियां, 20 लाख रोजगार व स्वरोजगार के अवसर, जरूरतमंद छात्रों को मेट्रो में मुफ्त यात्रा के लिए NCMC में ₹4000/साल
  10. मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों व वकीलों को ₹10 लाख तक जीवन बीमा और ₹10 लाख तक स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा
  11. ₹20,000 करोड़ के निवेश से एकीकृत पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, दिल्ली बनेगी 100% ई-बस सिटी, जल्द पूरा होगा मेट्रो फेज 4 का काम एवं मेट्रो और बसें 24×7 उपलब्ध
  12. भव्य महाभारत कॉरिडोर करेंगे विकसित
  13. यमुना नदी को करेंगे पुनर्जीवित एवं यमुना रिवर फ्रंट का होगा विकास
  14. मैनुअल स्कैवेंजिंग होगी 100% समाप्त, श्रमिकों को कौशल विकास और रोजगार के अवसर मिलेंग
  15. पारदर्शी तरीके से 50, 000 सरकारी पद भरे जाएंगे, 20 लाख स्वरोजगार के अवसर पैदा करेंगे
  16. दिल्ली में सत्ता में आने पर भाजपा मंत्रिमंडल की पहली बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू करेगी
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button