ताज़ा खबरें

मुंबई के मलाड ईस्ट में भीषण आग, 100 गोदाम जलकर खाक

महाराष्ट्र के मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें लगभग 100 गोदाम जलकर राख हो गए हैं। खड्ग पाडा इलाके में लगी इस आग ने आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

 

फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां और 5 एंबुलेंस आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं। हालांकि, संकरी गलियां आग बुझाने के काम में बड़ी बाधा बन रही हैं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों और गोदामों को खाली करा लिया है।

 

आग ने केमिकल फैक्ट्री, लकड़ी, रबर और कपड़े के गोदामों को चपेट में ले लिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। यह जांच की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या जान-बूझकर किसी ने आग लगाई।

 

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, इस आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है। व्यापारियों ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button