ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र के भंडारा में आयुध फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 8 लोगों की मौत

महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक भंडारा के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है. इस धमाके ने आस-पास के लोगों का दिल सहम गया वहीं इस घटना में 8 मजदूरों की मौत की खबर भी सामने आई है. बताया गया है कि इस धमाके में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी का आशंका है. इस घटना से आहत होकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दुख व्यक्त किया है.

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट पर कहा, “भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं.” केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भंडारा स्थित आयुध फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर कहा, “भंडारा जिले में आयुध फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 मजदूरों के फंसे होने की खबर है. अभी तक मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्भाग्य से एक मजदूर की मौत हो गई है. 5 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और हर तरह की मदद की जा रही है. बचाव कार्य के लिए SDRF और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी. जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय में बचाव कार्य में लगा हुआ है. चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमों को तैयार रखा गया है. मैं इस घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”

सूत्रों की मानें तो धमाका इतना भयानक था कि इसकी आवाज 5-7 किलोमीटर दूर तक गई. धमाका सी सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 23 में हुआ. कहा जा रहा है कि धामाका दिन में 11 बजे के आसपास हुआ, लेकिन इसकी जानकारी देर से मिली. धमाके की जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची.

 

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button