ताज़ा खबरें

मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह पर फायरिंग मामला, सोनू सिंह ने किया सरेंडर

पटना के पास मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुए फायरिंग मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मोकामा के नौरंगा गांव में बुधवार शाम पूर्व विधायक अनंत सिंह और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनू और रोशन को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

पूर्व विधायक अनंत सिंह से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर पटना SSP अवकाश कुमार ने कहा, “दो लोगों – सोनू और रोशन को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी चल रही है.”

 

जानकारी के अनुसार पटना पुलिस सोनू और रौशन के अलावा इस मामले में अन्य लोगों को भी पकड़ने में जुटी है. बता दें, मोकामा में बुधवार देर शाम हुए फायरिंग के बाद कल गुरुवार को अनंत सिंह और सोनू दोनों ने अपने घर में मीडिया वालों से बात कर खुलकर एक दूसरे के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली थी. यहां तक अनंत सिंह और सोनू ने एक दूसरे को देख लेने की चुनौती भी दी थी. अनंत सिंह और सोनू ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

 

RJD नेता तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

RJD नेता तेजस्वी यादव ने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना पर कहा, “मुख्यमंत्री को आकर जवाब देना चाहिए कि पटना के ठीक पास गोलियां चलीं और गोलियां चलाने वाले लोग इंटरव्यू दे रहे हैं. इससे साफ पता चलता है कि सरकार और मुख्यमंत्री किस तरह से अपराधियो को संरक्षण दे रहे हैं. मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने हस्ताक्षर से दो खूंखार अपराधियों को जेल से रिहा करवाया है, बाहर आने के बाद अपराधी बेलगाम हो गए हैं. वह न सिर्फ उन्हें संरक्षण दे रहे हैं बल्कि उनका सहयोग भी कर रहे हैं… हमारी सरकार आएगी तो हम दिखाएंगे कि कानून व्यवस्था कैसे ठीक की जाती है. जंगलराज-जंगलराज कहने वाले अब अपने राज्य में देखें कि क्या हो रहा है.

 

वहीं तेजस्वी यादव के बयान पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “…ये वही तेजस्वी यादव हैं जो लालू यादव के बेटे हैं. इन्हें घर में पिताजी से पूछना चाहिए, तब नवविहात दिन में बाहर निकलने से डरते थे. अब वह जंगलराज नहीं आएगा. नीतीश कुमार के राज में हर अपराधी को सजा मिलेगी.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button