खेलताज़ा खबरें

IND vs AUS: मेलबर्न में छाए रेड्डी… नीतीश ने जड़ा अपना डेब्यू शतक

मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज नीतीश रेड्डी ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया. दुविधा में चल रही भारतीय परी को संभालते हुए नीतीश ने यह कारनाम किया. रेड्डी ने खेल के तीसरे दिन 8वें नंबर पर बतौर ऑलराउंडर बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला शतक जड़ा.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में डेब्यू कर रहे नीतीश रेड्डी ने सीरीज की शुरुआत से ही अपनी बल्लेबाजी करा हुनर दिखाना शुरु कर दिया था. वहीं आज चौथे टेस्ट में में नीतीश ने मुशकिल वक्त में आकर ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के साथ पारी को संभालते हुए पहली पारी में शतक जड़ दिया. रेड्डी ने अपना शतक चौके के साथ पूरा किया. 8वें नंबर पर शतक जड़ते हुए नीतीश ने खेल ही बदल दिया. इस वक्त मुकाबला खराब लाइट के चलते रोका गया है. खेल में अब तक भारत का स्कोर 358/9 है.

 

इस पूरे सीरीज में नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीत लिया है. रेड्डी ने 41, 38*, 42, 42, 16 और अब नाबाद 105 रन की पारी खेली है. रेड्डी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया है. रेड्डी ने इस पार में 10 चौके और 1 छक्का लगाया है. नीतीश कुमार रेड्डी ने इस सीरीज में 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं. इसी के साथ रेड्डी भारतीय टीम की ओर से इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button