ताज़ा खबरें

बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान का 59वां जन्म दिन आज, भांजी आर्य के साथ काटा केक

बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान का 59वां जन्म दिन आज, भांजी आर्य के साथ काटा केक

 

बॉलीवुड में दबंग व भाई जान के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान आज यानी शुक्रवार को अपना 59वं जन्म दिन मना रहे हैं। सलमान खान अपना जन्मदिन खूब धूम धाम से मानते हैं। इस मौके पर सलमान के घर पर एक भव्य पार्टी का आयोजन भी किया गया, जिसमें उनके परिवार के सभी सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए।

सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन का यह वीडियो साजिद-वाजिद के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आयत अपने पिता आयुष शर्मा की गोद में नजर आ रही हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sajid Wajid (@thesajidwajid)

गौरतलब है कि हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपनी भांजी आयत के साथ अपना जन्मदिन मनाया। दरअसल, अर्पिता और आयुष की बेटी आयत का जन्मदिन भी 27 दिसंबर को आता है। ऐसे में हर साल मामा-भांजी एक साथ मिलकर केक काटते हैं।

बीती रात (26 दिसंबर) सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने एक्टर और अपनी बेटी के लिए पार्टी रखी थी, जिसमें सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि सलमान खान के फेमस बॉडीगार्ड शेरा ने भी एक पोस्ट साझा किया है। सलमान खान के साथ फोटो शेयर कर शेरा ने लिखा है, ‘मेरे मालिक का बर्थडे है। लव मालिक’।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shera (@beingshera)

 

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button