ताज़ा खबरें

वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. यह एक राष्ट्रव्यापी उत्सव है जिसमें बच्चों को भारत के भविष्य की नींव के रूप में सम्मानित किया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “मैं अवार्ड जीतने वाले सभी बच्चों को बधाई देता हूं. उनके परिवारजनों को भी बधाई देता हूं और उन्हें देश की ओर से शुभकामनाएं देता हूं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हम तीसरे वीर बाल दिवस के आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं. तीन साल पहले हमारी सरकार ने वीर साहिबजादों के बलिदान की अमर स्मृति में वीर बाल दिवस मनाने की शुरूआत की थी. अब ये दिन करोड़ों देशवासियों के लिए, पूरे देश के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा का पर्व बना है. इस दिन ने भारत के कितने ही बच्चों और युवाओं को अदम्य साहस से भरने का काम किया है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “26 दिसंबर का वो दिन, जब छोटी सी उम्र में हमारे साहिबजादों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी. साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की आयु कम थी, लेकिन उनका हौसला आसमान से भी ऊंचा था. साहिबजादों ने मुगल सल्तनत के हर लालच को ठुकराया, हर अत्याचार को सहा. जब उन्हें दीवार में चुनवाने का आदेश दिया गया, तो साहिबजादों ने उसे पूरी वीरता से स्वीकार किया… साहिबजादों ने प्राण देना स्वीकार किया, लेकिन आस्था के पथ से विचलित नहीं हुए… वीर बाल दिवस का ये दिन हमें सिखात है कि चाहे कितनी भी विकट स्थितियां आएं, देश और देशहित से बड़ा कुछ नहीं होता. देश के लिए किया गया हर काम वीरता है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button