खेलताज़ा खबरें

IND vs AUS Test: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 311/6

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट का पहला दिन खत्म हो चुका है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले दिन स्कोर पर 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन लगा दिए. मैदान पर इस वक्त स्मिथ और कमिंस नाबाद है. पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है.

 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 86 ओवर में 6 विकेट खोकर 311 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर रहे सैम कोनस्टास ने 65 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए, जबकि उस्मान ख्वाजा ने 121 गेंदों पर 57 रन बनाए. लाबुशेन ने 145 गेंदों पर 72 और स्मिथ ने 111 गेंदों पर 68 रन की नाबाद पारी खेली. दिन का खेल खत्म होने तक स्मिथ और कमिंस नाबाद रहे.

 

वहीं भारत की गेंदबाजी की बात करें तो भारत के लिए एक बार फिर सर्वक्षेष्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि रवींद्र जडेजा, आकाश दीप और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट चटकाए.

 

सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने टीम में कुछ बदलाव किए है. भारत ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम से बाहर रखा है वहीं उनकी जगह सुंदर मेलबर्न में बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ भारत के दूसरे स्पिन गेंदबाजी विकल्प बन गए हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button