ताज़ा खबरें
आईएएस अधिकारी अरुणीश चावला को बनाया गया नया राजस्व सचिव

आईएएस अधिकारी अरुणीश चावला को बनाया गया नया राजस्व सचिव
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुणीश चावला को वित्त मंत्रालय में नया राजस्व सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, चावला स्थायी नियुक्ति होने तक संस्कृति मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालते रहेंगे।
बिहार कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी चावला ने संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का गवर्नर नियुक्त किए जाने के बाद राजस्व सचिव का पदभार संभाला है। अंतरिम तौर पर आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ राजस्व विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन अब चावला आधिकारिक तौर पर यह भूमिका संभालेंगे।





