ताज़ा खबरें
दिल्ली: संसद भवन के सामने व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास, अस्पताल में हुआ भर्ती

दिल्ली: संसद भवन के सामने व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास, अस्पताल में हुआ भर्ती
देश की राजधानी दिल्ली में नए संसद भवन के सामने आज यानी बुधवार को एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई और व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, व्यक्ति ने संसद के सामने स्थित पार्क में खुद को आग लगा ली और फिर मुख्य द्वार की ओर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह कदम किन हालातों में उठाया गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
अधिक जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।





