बाबासाहेब अंबेडकर को लेकर विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति असंवैधानिक और अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाते हुए निशाना साधा और जमकर हमला बोला. आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए मीडिया से कहा, “कांग्रेस का इतिहास देश में दलितों और वंचितों का अपमान करने का रहा है, कांग्रेस का इतिहास तुष्टीकरण के आधार पर दलितों और वंचितों को उनके अधिकारों से पूरी तरह रोकने की चेष्टा का हिस्सा रहा है.”
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “…कांग्रेस का इतिहास देश में दलितों और वंचितों का अपमान करने का रहा है, कांग्रेस का इतिहास तुष्टीकरण के आधार पर दलितों और वंचितों को उनके अधिकारों से पूरी तरह रोकने की चेष्टा का हिस्सा रहा है। तुष्टीकरण के आधार पर… pic.twitter.com/INaEbtDwg7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2024
“तुष्टीकरण के आधार पर देश को विभाजन की कगार पर पहुंचाने का काम कांग्रेस ने किया. जवाहर लाल नेहरू नहीं चाहते थे कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर संविधान सभा का हिस्सा बनें…”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, “ये(कांग्रेस) समाज को विभाजित करने के लिए राजनीति करना चाहते हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आधे अधूरे बयान को मीडिया के सामने प्रस्तुत करके राजनीतिक रोटियां इनके(कांग्रेस) द्वारा सेंकी जा रही हैं…”
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ अन्याय किया. नेहरू ने न केवल उन्हें संविधान सभा में शामिल होने से रोकने की कोशिश की, बल्कि उन्हें चुनावों में हराने के लिए प्रचार भी किया. भंडारा चुनाव में कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए हर मुमकिन कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि बाबा साहब के महापरिनिर्वाण के बाद भी कांग्रेस ने उनके सम्मान में कोई स्मारक नहीं बनने दिया. इसके विपरीत, भाजपा ने बाबा साहब के पांच तीर्थों का निर्माण कर उन्हें उचित सम्मान दिया.





