NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: कांग्रेस संविधान को लेकर अरविन्द केजरीवाल का यह बयान हुआ भ्रामक दावे के साथ वायरल, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप मुखिया कथित तौर पर संविधान को लेकर कुछ बयान बाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अरविन्द केजरीवाल कहते हैं कि ‘हम लोग बैठे थे तो कोई कह रहा था कि जिसने संविधान लिखा होगा उनसे भी दारू पी कर ही संविधान लिख रहा होगा’

अरविन्द केजरीवाल के इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पूर्व सीएम केजरीवाल डॉ. बी आर आंबेडकर को लेकर यह बात कह रहे हैं।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर अंग्रेजी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “BR Ambedkar was drunk while writing the Constitution: @ArvindKejriwal He should be Arrested …But Congress and gang silent on this”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं साथ ही यह अधूरा वीडियो है

सोशल मीडिया पर वीडियो को देखने पर हमें इसके भ्रामक होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया खोज के दौरान हमें सबसे पहले वायरल वीडियो Sandipta Das नामक एक्स हैंडल पर मिला। जिसे दिसंबर 23, 2024 को अपलोड किया गया।

इस दौरान हमने देखा कि वायरल वीडियो क्लिप का एक दूसरा वीडियो मिला जहां आप मुखिया अरविन्द केजरीवाल के बयान का पूरा वर्जन अपलोड किया गया था। हमने पाया कि प्राप्त वीडियो में अरविन्द कहते हैं कि “कांग्रेस का संविधान कहता है कि कोई कांग्रेसी शराब नहीं पियेगा. हम लोग बैठे थे तो कोई कह रहा था कि जिसने संविधान लिखा होगा, उसने भी दारू पीकर लिखा होगा”  मसल यहाँ अरविन्द केजरीवाल देश के संविधान के बारे में नहीं बल्कि कांग्रेस के संविधान को लेकर यह बयान दे रहे थे।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो का पूरा वीडियो Aam Admi party के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो मिला जिसे दिसंबर 03, 2012 को अपलोड किया गया था।

इसमें AAP प्रमुख नई दिल्ली के राजघाट से अपनी पार्टी के संविधान बनाने और उसे वेबसाइट पर अपलोड करने की बात कर रहे हैं। इस दौरान वे बाकी पार्टियों, खासकर कांग्रेस के संविधान की आलोचना करते हैं। करीब 4 मिनट 40 सेकेंड पर केजरीवाल कहते हैं, कांग्रेस का संविधान कहता है कि कोई कांग्रेसी शराब नहीं पियेगा। हम लोग बैठे थे तो कोई कह रहा था कि जिसने संविधान लिखा होगा, उसने भी दारू पीकर लिखा होगा

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों नहीं साथ ही यह वीडियो अधूरा है। दरअसल, अरविन्द केजरीवाल देश के संविधान की बात नहीं बल्कि कांग्रेस के संविधान की बात कर रहे हैं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button