प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत में मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत में मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट’ से नवाजा गया है। पीएम मोदी इन दिनों कुवैत के दौरे पर हैं। यहाँ उन्हें शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबा ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट’ से सम्मानित किया।
#WATCH कुवैत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबा से सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट’ प्राप्त हुआ।
(सोर्स: डीडी न्यूज) pic.twitter.com/TuYYPsz4hB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 22, 2024
पीएम मोदी को यह सम्मान भारत और कुवैत के बीच रिश्तों को मजबूत करने में उनके योगदान के कारण दिया गया है। यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। नवंबर में ही पीएम मोदी को गुयाना, डोमिनिका और बारबाडोस ने अपने सर्वोच्च सम्मान प्रदान किए थे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के अमीर के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे थे। यह पिछले 43 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है। इस दौरान पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के साथ रविवार को व्यापक वार्ता की जिसमें विशेष रूप से व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्रों में भारत-कुवैत संबंधों को नयी गति प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इससे पहले, 1981 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुवैत की यात्रा की थी।





