प्रदूषण से बेहाल हुई दिल्ली, GRAP 4 की पाबंदिया लागू होने के बावजूद गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI

प्रदूषण से बेहाल हुई दिल्ली, GRAP 4 की पाबंदिया लागू होने के बावजूद गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर एक फिर प्रदूषण से बेहाल है। जहाँ एक तरफ लोगों को ठंड की मार झेलनी पड़ रही है वहीं दूसरी तरफ जहरीली हवा भी लोगों का दम घोट रही है। जहरीली हवा के चलते लोगों को गले में खराश और आंखों में जलन जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार सुबह 430 पर बना हुआ है। यह ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर जारी है।
(ड्रोन वीडियो AIIMS क्षेत्र से सुबह 7:15 बजे शूट किया गया है।) pic.twitter.com/cuOZEoMWhc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2024
दिल्ली के किसी भी इलाके में एक्यूआई 350 से कम नहीं है। 16 दिसंबर को ग्रैप-4 की पाबंदियां लगाई गईं थी। इसके बावजूद प्रदूषण में गिरवाट नहीं आई है। दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नोएडा में शुक्रवार सुबह AQI 345 दर्ज किया गया है। वहीं गुरुग्राम में 346, ग्रेटर नोएडा में 278 और गाजियाबाद में 340 रहा। ग्रेटर नोएडा को छोड़कर सभी जगह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब स्तर में रही।
विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली में प्रदूषण का यही स्तर आने वाले दिनों में भी इसी तरह से बना रहेगा। किसी तरह की राहत मिलने की संभावना नहीं है। ज्ञात रहे कि दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में एकदम से कमी आई थी और लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन कुछ दिन की राहत के बाद प्रदूषण की स्थिति फिर से पहले की तरह हो गई।
इसके साथ ही दिल्ली में कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। इसके अलावा कोहरे का डबल अटैक जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई है। वहीं, 20 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।






weight loss steroids for sale
References:
artbenshow.com