Cancer Vaccine: रूस ने खोजा Cancer का इलाज, 2025 की शुरुआत में वैक्सीन लॉन्च होने की संभावना

मॉस्को: सदी की सबसे बड़ी खोज करते हुए रूस ने कैंसर की वैक्सीन बना ली है. रूस ने दावा किया है कि उन्होंने कैंसर जैसी लाईलाज बीमारी की वैक्सीन बना ली है. रूसी सरकार ने उम्मीद जताई है कि 2025 की शुरुआत में यह वैक्सीन लॉन्च की जाएगी.
रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि हमने कैंसर की वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल कर ली है. इसकी जानकारी रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर आंद्रेई कप्रीन ने रेडियो पर दी. रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, इस वैक्सीन को अगले साल से रूसू के नागरिकों को फ्री में लगाया जाएगा.
डायरेक्टर आंद्रेई ने बताया कि रूस ने कैंसर के खिलाफ अपनी mRNA वैक्सीन विकसित कर ली है. रूस की इस खोज को सदी की सबसे बड़ी खोज माना जा रहा है. वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल से पता चला है कि इससे ट्यूमर के विकास को रोकने में मदद मिलती है.
इस साल की शुरुआत में, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने संबोधन में कहा था कि, “हम कैंसर की वैक्सीन और नई पीढ़ी की इम्यूनोमॉड्यूलेटरी दवाओं के निर्माण के बहुत करीब पहुंच गए हैं.”
वैक्सीन के परीक्षणों के बीच, गिंट्सबर्ग ने मीडिया को बताया कि कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क के उयोग से व्यक्तिगत कैंसर वैक्सीन बनाने के लिए जरूरी कंप्यूटिंग की अवधि को एक घंटे से भी कम समय तक घटाया जा सकता है, जो वर्तमान में एक लंबी प्रक्रिया है.
रूस के वैक्सीन प्रमुख ने कहा, “अब पर्सनलाइज्ड वैक्सीन बनाने में काफी समय लगता है क्योंकि यह गणना करना कि वैक्सीन या कस्टमाइज्ड mRNA कैसा दिखना चाहिए, गणितीय शब्दों में मैट्रिक्स विधियों का उपयोग करता है. हमने इवाननिकोव इंस्टीट्यूट को शामिल किया है जो इस गणित को करने में एआई का इस्तेमाल करेगा, अर्थात न्यूरल नेटवर्क कंप्यूटिंग जहां इन प्रक्रियाओं में लगभग आधे घंटे से एक घंटे का समय लगना चाहिए.






hgh fragment 176 191 kaufen
References:
https://www.hulkshare.com/pathframe37