NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: तस्वीर में पीएम मोदी के साथ बात करते दिखाई दे रहे शख्स नहीं है जॉर्ज सोरॉस, भ्रामक दावा हुआ वायरल

फैक्ट चेक: तस्वीर में पीएम मोदी के साथ बात करते दिखाई दे रहे शख्स नहीं है जॉर्ज सोरॉस, भ्रामक दावा हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जहां वह एक सूट-वोट पहने एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ कुर्सी पर बैठकर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठे यह शख्स कोई और नहीं बल्कि अमेरिकी व्यवसायी जॉर्ज सोरोस। वायरल तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर पीएम मोदी पर तंज भी कसा जा रहा है।

फेसबुक पर वायरल तस्वीर को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि,”जॉर्ज सोरॉस के साथ मिल कर घुट घुट कर षड्यन्त्र बनाते ‘ट्रैटर ऑफ दि हाईएस्ट ऑर्डर’ – राहुल गांधी…”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल तस्वीर भ्रामक दावे के साथ शेयर की जा रही है।

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च तुल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल तस्वीर खोज के दौरान हमें वायरल तस्वीर पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल पर मिली, जिसे अक्टूबर 22, 2019 को अपलोड किया गया था।

पोस्ट के साथ दिए गए कैप्शन से हमने जाना कि वायरल तस्वीर में पीएम मोदी के साथ दिख रहे शख्स डॉ. हेनरी किसिंजर हैं। कैप्शन में बताया गया था कि डॉ. हेनरी ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति में अग्रणी योगदान दिया है।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें NDTV की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में वायरल तस्वीर से मेल खाती एक दूसरी तस्वीर मिली जिसे अक्टूबर 22, 2019 को अपलोड किया गया था। यहाँ बताया गया है कि पीएम मोदी ने अक्टूबर 22, 2019 के दौरान ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन  हॉवर्ड से मुलाकात की, जो जेपी मॉर्गन इंटरनेशनल काउंसिल की बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए थे। इसके साथ ही यहाँ बताया गया गया है कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने अमेरिका के पूर्व विदेश सचिव हेनरी किसिंजर भी मुलाकात की।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल तस्वीर हालिया हालिया दिनों की नहीं बल्कि साल 2019 के दौरान की है साथ ही तस्वीर में दिख रहे बुजुर्ग व्यक्ति अमेरिकी व्यापारी जॉर्ज सोरास नहीं बल्कि अंअमेरिका के पूर्व विदेश सचिव डॉ. हेनरी किसिंजर हैं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button