कल फिलिस्तीन तो आज बांग्लादेशी हैंडबैग के साथ संसद पहुंची प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गाधी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुईं हैं. लोकसभा में उनकी एंट्री ही मानों चर्चा की लिस्ट साथ लेकर आई हो. लोकसभा में उनके पहले भाषण से लोगों का ध्यान आकर्षित कर चुकीं प्रियंका गांधी इन दिनों उनके अतरंगी हैंडबैग को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं.
बता दें कि बीते दिन प्रियंका गांधी लोकसभा के बाहर फिलिस्तीन लिखे हैंडबैग के साथ दिखीं जिसके बाद बीजेपी की उनपर नजर पड़ी और उन्होंने प्रियंका पर सवाल उठाए. वहीं आज फिर प्रियंंका संसद में एक नए हैंडबैग के साथ नजर आईं. जिसके बाद से एक बार फिर प्रियंका चर्चा का विषय बन गईं. कहा जा रहा है कि आज के बैग से प्रियंका ने BJP को जवाब दिया है.
दरअसल, आज प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे हिंसा के खिलाफ लिखे एक स्लोगन वाला हैंडबैग अपने साथ कैरी किया. जिसके बाद एक बार फिर इसपर चर्चा छिड़ गई. कंधे पर बांग्लादेश का बैग लिए प्रियंका गांधी मंगलवार को संसद परिसर में बांग्लादेश में हिंदुओं और ईसाइयों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेस सांसदों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करती नजर आईं.
मंगलवार को प्रियंका ने बीजेपी सांसद संबित पात्रा के आरोपों को अपनै हैंडबैग पर बांग्लादेश लिखकर आकर दे दीं. संसद में भी वह बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे जुल्म पर भारत सरकार के रवैये पर सवाल की थी. प्रियंक गांधी ने साफ कहा था कि भारत को चाहिए कि बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे जुल्म को रोके.





