ताज़ा खबरेंमनोरंजन

दिलजीत ने लिखा ‘PANJAB’… तो छिड़ गया विवाद, Diljit ने दी सफाई

पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों इंडिया टूर पर है और काफी चर्चा में भी हैं पर मशहूर सिंगर इस टूर के दौरान विवादों में ज्यादा घिरते नजर आ रहे हैं. इन दिनों दिलजीत का एक और सोशल मीडिया पोस्ट विवादों का विषय बना हुआ है. दरअसल हाल ही में चंडीगढ़ में परफॉर्म करने पहुंचे दिलजीत ने एक पोस्ट में Punjab को “PANJAB” लिख दिया, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया.

सोशल मीडिया पोस्ट के चलते उठे विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ ने अपना सफाई दी. दिलजीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “पंजाब” को चाहे “PUNJAB” लिखा जाए या “PANJAB” दोनों का मतलब वही है. उन्होंने आगे कहा, “PANJAB” का अर्थ है पांच नदियां, और यह अंग्रेजी के पुराने उच्चारण से जुड़ा हुआ है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि हर बार उन्हें यह साबित करने की कोशिश करनी पड़ती है कि वह भारत से प्यार करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर उनकी किसी पोस्ट में झंडा नहीं दिखा. तो इसे गलत मतलब निकाल लिया जाता है.

क्या है विवाद?

दरअस, यह विवाद उस वक्त शुरु हुआ जब दिलजीत दोसांझ ने चडीगढ़ से एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में “PANJAB” लिखा. विवदा इसलिए बढ़ा क्योंकि 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद, पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब की अंग्रेजी स्पेलिंग “PANJAB” और भारत वाले की स्पेलिंग “PUNJAB” हो गई थी. दिलजीत ने अपनी सफाई में “PANJAB यूनिवर्सिटी” का भी जिक्र किया, जो पहले लाहौर में थी और बाद में चंडीगढ़ स्थानांतरित हो गई। इसका नाम वही रखा गया, जो विभाजन से पहले था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button