ताज़ा खबरें

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का भारत की उनकी राजकीय यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किाय गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके का स्वागत किया.

 

राष्ट्रपति डिसनायके ने संयुक्त रक्षा सेवाओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया.

 

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कमारा दिसानायके ने अपने-अपने मंत्रियों, राजनायिकों और अधिकारियों से एक-दूसरे का परिचय कराया.

 

श्रीलंकाई राष्ट्रपति 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर है. सितंबर में पदभार संभालने के बाद डिसनायके की यह पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा है. इससे पहले रविवार को दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति का स्वागत किया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button