ताज़ा खबरें

बेंगलुरु में AI इंजीनियर ने किया सुसाइड, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज हुई FIR

बेंगलुरु में AI इंजीनियर ने किया सुसाइड, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज हुई FIR

 

बेंगलुरु में एक AI इंजीनियर के सुसाइड का मामला सामने आया है। यहाँ एक 34 वर्षीया अतुल सुभाष ने सुसाइड कर लिया था। दिवंगत अतुल ने आत्महत्या के पहले 9 दिसंबर को 1:20 घंटे का वीडियो और 24 पेज का लेटर जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने पत्नी निकिता सिंघानिया, सास, साले और चचेरे ससुर को मौत का जिम्मेदार बताया है। बिहार के निवासी अतुल सुभाष का शव बेंगलुरु के मंजूनाथ लेआउट में उनके फ्लैट से बरामद हुआ। 

अतुल ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर की एक जज पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने लेटर में लिखा है कि जज ने मामले को रफा-दफा करने के नाम पर 5 लाख रुपए मांगे थे। अतुल ने यह भी लिखा कि उनकी पत्नी और सास ने उन्हें सुसाइड करने को कहा था।

इस मामले को लेकर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मराठाहल्ली पुलिस ने अतुल के भाई विकास कुमार की शिकायत के बाद उनके ससुराल वालों, जिसमें पत्नी निकिता सिंघानिया, सास, ससुर और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं, के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है।यह मामला अब पुलिस जांच के तहत है, और पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ करने की योजना बना रही है।

गौरतलब है कि अतुल ने अपने 24 पन्नों के सुसाइड नोट में अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे। अतुल ने कहा था कि उनकी पत्नी और ससुराल के अन्य सदस्य उन्हें और उनके परिवार को कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल कर प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों के उत्पीड़न के कारण उन्हें मानसिक और शारीरिक यातनाएं झेलनी पड़ीं, जिसके कारण वे आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए। अतुल के सुसाइड नोट में उन्होंने विस्तार से बताया था कि कैसे उनके परिवार के लोगों ने उन्हें और उनके प्रियजनों को मानसिक तनाव और दबाव में रखा। उनके आरोपों ने इस मामले को एक नए मोड़ पर पहुंचा दिया, और अब पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button