ताज़ा खबरें

आदित्य पंचोली ने लिया बड़ा फैसला, मरने के बाद अपने पार्थिव शरीर को मेडिकल साइंस को किया दान

आदित्य पंचोली ने लिया बड़ा फैसला, मरने के बाद अपने पार्थिव शरीर को मेडिकल साइंस को किया दान

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपनी मौत के बाद अपने पार्थिव शरीर को मेडिकल साइंस को दान देने का महान काम किया है। उनका कहना है कि वो मेडिकल सर्विस और मेडिकल रिसर्च की मदद करना चाहते हैं जिसकी वजह से उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया है।

इस बारे में अभिनेता ने कहा, ‘बतौर अभिनेता हम अक्सर पर्दे पर हीरो का किरदार निभाते हैं लेकिन जब समाज के लिए सच्ची वीरता दिखाने का वक्त आता है तो वो ऐसा नहीं कर पाते हैं। एक्टर ने कहा, ‘अपना शरीर दान करके मैं दूसरों को अपने शरीर दान करने के लिए प्रेरित करना चाहता हूं। ये मानवता के लिए है. इस कदम से मैं मरने के बाद भी दुनिया मेरा योगदान जिंदा रहेगा।

आदित्य पंचोली के इस फैसले को डॉक्टर लायन राजू मनवानी ने साहस और समाज के लिए हौसला बताया। डॉक्टर ने कहा, ‘यह उनके व्यक्तित्व और मानवता के प्रति उनके कमिटमेंट को दर्शाता है। यह नेक काम उन लोगों को सोचने के लिए प्रेरित करेगा कि वो भी बदलाव ला सकते हैं। मैं उनके इस साहस भरे कदम के लिए उन्हें सलाम करता हूं।’

बता दें, सिर्फ आदित्य पंचोली ही नहीं, उनसे पहले सुपरस्टार आमिर खान, विजय देवरकोंडा, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट भी अपनी बॉडी डोनेट करने का फैसला कर चुके हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अंगदान का ऐलान किया था तो ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी ने नेत्रदान का संकल्प लिया है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button