दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे भूटान के राजा-रानी

नई दिल्ली: भाटान के राजा जिम्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनकी पत्नी ग्यालत्सुएन पेमा वांगचुक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं. वह 5-6 दिसंबर तक भारत में रहेंगे.
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने उनका स्वागत किया.
#WATCH दिल्ली: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनकी पत्नी ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक 5-6 दिसंबर तक आधिकारिक यात्रा पर भारत दौरे पर हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने उनका स्वागत किया। pic.twitter.com/CmzrJXju3L
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 5, 2024
जय शंकर ने कहा कि भूटान नरेश की भारत यात्रा से दोनों देशों द्वारा साझा किए गए दोस्ती के अनूठे बंधन और मजबूत होंगे.
एक्स पर एक पोस्ट में, जयशंकर ने कहा, “भूटान के महामहिम राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का आज नई दिल्ली आगमन पर स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं. उनकी यात्रा हमारी दोस्ती के अनूठे बंधन को और मजबूत करेगी.”
Honoured to welcome His Majesty the King of Bhutan, Jigme Khesar Namgyel Wangchuck, on his arrival in New Delhi today.
His visit will further strengthen our unique bonds of friendship.
🇮🇳 🇧🇹 pic.twitter.com/LCnoJeVmLP
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) December 5, 2024





