पीएम मोदी ने संविधान दिवस समारोह में लिया हिस्सा, कहा- ‘भारत के संविधान का ये 75वां साल पूरे देश के लिए एक असीम गौरव का विषय है.’

पीएम मोदी ने संविधान दिवस समारोह में लिया हिस्सा, कहा- ‘भारत के संविधान का ये 75वां साल पूरे देश के लिए एक असीम गौरव का विषय है.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार को आयोजित संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट में भारतीय न्यायपालिका की वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 जारी की।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस समारोह के मौके पर सुप्रीम कोर्ट में भारतीय न्यायपालिका की वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 जारी की। pic.twitter.com/oLu7YnjREJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2024
इस दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप सभी को संविधान दिवस की बधाई। भारत के संविधान का ये 75वां साल पूरे देश के लिए एक असीम गौरव का विषय है…आज मुंबई में हुए आतंकी हमले की भी बरसी है इस हमले जिनकी मृत्यु हुई उनको मैं श्रद्धांजलि देता हूं।”
वह बोले कि “मैं देश का यह संकल्प भी दोहराता हूं कि भारत की सुरक्षा को चुनौती देने वाले हर आतंकी संगठन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “हमारा संविधान, हमारे वर्तमान और हमारे भविष्य का मार्गदर्शक है। बीते 75 वर्षों में देश के सामने जो भी चुनौतियां आई हैं। हमारे संविधान ने हर उस चुनौती का समाधान करने के लिए उचित मार्ग दिखाया है…संविधान से मिली शक्ति की वजह से ही आज जम्मू-कश्मीर में भी बाबा साहब का संविधान पूरी तरह लागू हुआ है।”
पीएम मोदी ने कहा कि, “पिछले 10 वर्षों में, 53 करोड़ से ज्यादा ऐसे भारतीयों का बैंक खाता खुला है, जो बैंक के दरवाजे तक नहीं पहुंच पाते थे। पिछले 10 वर्षों में, 4 करोड़ ऐसे भारतीयों को पक्का घर मिले हैं, जो कई कई पीढ़ियों से बेघर थे। पिछले 10 वर्षों में, 10 करोड़ से ज्यादा ऐसी महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है, जो वर्षों से अपने घर में गैस पहुंचने का इंतजार कर रही थी।”





