मुंबई आतंकवादी हमले 26/11 की 16वीं बरसी आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई आतंकवादी हमले 26/11 की 16वीं बरसी आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
एक तरफ जहां 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में याद किया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ इस तारीख को देश में सबसे काले दिन तौर पर भी याद किया जाता है। 26 नवंबर साल 2008 का देश के ऐसा काला दिन है जिसे शायद ही भारत के लोग भुला पाएंगे। इस दिन मुंबई में भयानक आतंकी हमला हुआ था। आजाद भारत के इतिहास में यह सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक था। इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। आतंकियों ने देश के सबसे सुरक्षित जगहों में से एक मुंबई के ताज होटल को निशाना बनाया था।
देश में आज मुंबई आतंकवादी हमले 16वीं बरसी मना रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई नेताओं ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों को याद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी।
साल 2008 में आज ही के दिन मुंबई में कायर आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की हत्या कर मानवता को शर्मसार किया था। 26/11 के मुंबई हमलों में आतंकियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और अपना जीवन गँवाने वाले लोगों को नमन करता हूँ।…
— Amit Shah (@AmitShah) November 26, 2024
मुंबई 26/11 के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सभी वीर जवानों और नागरिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
उनकी वीरता और बलिदान को देश सदैव याद रखेगा। pic.twitter.com/y8n3PJ7rp1
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 26, 2024
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन, कार्यवाहक CM एकनाथ शिंदे, पूर्व डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने भी मुंबई के पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
🕘 9am | 26-11-2024📍Mumbai | स. ९ वा. | २६-११-२०२४📍मुंबई.
🔸Offered our floral tributes at Martyr’s Memorial to our heroes – police & army personnel who sacrificed their lives on 26/11/2008 during the ghastly Mumbai Terror Attack and saluted their courage at the Mumbai Police… pic.twitter.com/grNQjBOlpm
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 26, 2024
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर, राष्ट्र उन लोगों को याद करता है जिन्होंने उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन अपनी जान गंवाई। हम उन सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने अत्यंत साहस के साथ लड़ाई लड़ी और अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। हम उन घावों को याद करते हैं और हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे।
On the anniversary of 26/11 Mumbai terror attacks, the nation remebers who lost their lives that fateful day. We pay homage to the security personnel who fought with utmost courage and made supreme sacrifice in the line of duty. We remember, and we will never forget those wounds.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 26, 2024
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, 26/11 मुंबई आतंकी हमले में असमय काल कवलित हुए नागरिकों एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले मां भारती के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन। आपका अदम्य साहस और बलिदान हम सभी को राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के प्रति सदा प्रेरित करता रहेगा।
बता दें, 26/11 के हमले ने मुंबई को उस वक्त हिलाकर रख दिया था, जब पाकिस्तान के आतंकवादियों ने मुंबई के प्रमुख स्थानों जैसे ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल, सीएसटी रेलवे स्टेशन और नरीमन हाउस पर हमला किया था। इस हमले में 166 निर्दोष लोग मारे गए थे और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। भारतीय सुरक्षाबलों और पुलिस ने अपनी जान की बाजी लगाकर हमलावरों को मार गिराया था। इसमें से एक अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने में सुरक्षाबल कामयाब रहे थे। जिसे लंबे ट्रायल के बाद 21 नवंबर 2012 में फांसी की सजा दी गई।





