ताज़ा खबरें

साल 2024 में इन सेलिब्रिटी कपल्स का टूटा रिश्ता, किसी का हुआ तलाक तो किसी ने झेला ब्रेकअप का दर्द यहाँ देखें पूरी लिस्ट

साल 2024 में इन सेलिब्रिटी कपल्स का टूटा रिश्ता, किसी का हुआ तलाक तो किसी ने झेला ब्रेकअप का दर्द, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कुछ ही दिनों में साल 2024 खत्म होने वाला हैं। भारत में कुछ लोगों के लिए यह साल उनके एक नए रिश्ते की शुरुआत का साक्षी बना लेकिन वहीं ऐसी कई जोड़ियां रहीं जिनके लिए यह साल उनके रिश्ते का आखिरी साल बना। साल 2024 बॉलीवुड से जुड़ी कई स्टार जोड़ियों के लिए बेहद खराब रहा। ऐसे में अपने पाठकों के लिए उन स्टार्स जोड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। जो इस साल अलग हो गई। नीचे देखें उन स्टार जोड़ियों की सूची जो इस साल अलग हो हुई हैं – 

एआर रहमान और सायरा बानो- 

भारत के मशहूर सिंगर और संगीतकार एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने एक बयान जारी करते हुए अपने और एआर रहमान के अलग होने की जानकारी साझा की थी। दोनों 29 साल से एक साथ हैं।

दलजीत कौर और निखिल पटेल 

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी साल 2023 में हुई थी। शादी के बाद वे केन्या चले गए थे, लेकिन जनवरी 2024 में दलजीत कौर अपने बेटे के साथ भारत आ गईं। दलजीत कौर और निखिल पटेल के बीच तलाक की अफ़वाहें फ़रवरी 2024 में सामने आई थीं। जिसके बाद निखिल पटेल ने मई 2024 में अपने तलाक की पुष्टि की थी।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक ले लिया है। जुलाई महीने में दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर अलग होने की पुष्टि की थी।

उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन खान

उर्मिला मातोंडकर ने शादी के आठ साल बाद पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेने का फैसला किया है। उर्मिला ने शादी के आठ साल बाद, चार महीने पहले तलाक के लिए अर्ज़ी दाखिल कर दी है। उर्मिला और मोहसिन की शादी 3 मार्च, 2016 को हुई थी।

ईशा देओल और भरत तख्तानी

हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपने पति भरत तख्तानी से तलाक़ की घोषणा फ़रवरी 2024 में कर दी थी। दोनों ने जून 2012 को शादी की थी। बता दें कि उनकी दो बेटियां भी हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

बी-टाउन के फेमस कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के 5 साल के रिश्ते का बेहद खराब अंत रहा। दोनों ने अपनी राहें उस समय जुदां कि जब कपल शादी के लिए तैयार था। मलाइका हो या अर्जुन दोनों ने अपना प्यार भरा रिश्ता अचानक खत्म कर दिया। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साल 2019 में साथ आए थे।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ने तलाक लेलिया है। साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने 14 साल बाद तलाक ले लिया है। तलाक के तुरंत बाद ही शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह भी कर लिया है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button