ताज़ा खबरेंराजनीति

“विकास, सुशासन की जीत”: महाराष्ट्र में एनडीए की भारी जीत पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह विकास और सुशासन की जीत है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे! एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के अपने भाइयों-बहनों, खासकर युवाओं और महिलाओं का दिल से आभार…”

 

उन्होंने कहा, ”मैं लोगों को आश्वासन देता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा. जय महाराष्ट्र!”

पीएम मोदी ने आगे झारखंड के परिणामों को देखते हुए भी एक्स पर एक पोस्ट लिखा, “मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे. मैं JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं.”

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button