NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: AAP नेता से मारपीट का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ पुराना वीडियो

फैक्ट चेक: AAP नेता से मारपीट का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ पुराना वीडियो

सोशल मीडिया पर एक नेता की सभा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सभा के दौरान कुछ लोग नेता से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता की लोगों ने पिटाई कर दी। वीडियो के दावे में आगे कहा जा रहा है कि दिल्ली में अब जनता ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को नकारना शुरू कर दिया है। अब लोगों में आम आदमी पार्टी के लिए आक्रोश है।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “दिल्ली में फ्री बीच के चक्कर में आम आदमी पार्टी के नेताओं को दिल्ली की जनता ने पीटना शुरू कर दिया है देखिए वीडियो में आम आदमी का कहना था कि हम बड़ी मुश्किल से टैक्स पे करते हैं उनको आप लोग मुस्लिम तुष्टीकरण के चलते हुए हिंदुओं को इग्नोर कर रहे हो आगे से हमारे मोहल्ले में आप लोगों का आने का कोशिश नहीं करनी चाहिए वरना आप लोगों की जूते से पूजा की जाएगी और जनता पूजा कर भी रही है।

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।  

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके भ्रामक होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो संबित पात्रा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा किए गए एक पोस्ट में मिला। जिसे नवंबर 21, 2022 को अपलोड किया गया था।

पोस्ट में वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन के मुताबिक वायरल वायरल वीडियो में लोगों की हाथापाई का शिकार हुए नेता मटियाला विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव का हैं।

उपरोक्त प्राप्त पोस्ट में मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो से मेल खाता एक कीफ्रेम आजतक की वेबसाइट पर नवंबर 22, 2022 को छपे एक लेख में मिला।

लेख के मुताबिक वायरल वीडियो दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 से ठीक पहले का है। लेख के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के उस दौरान इस वीडियो को लेकर आम अदि पार्टी पर आरोप लगाया था कि टिकट बंटवारे से नाराज आम आदमी पार्टी के नेताओं ने विधायक गुलाब सिंह यादव के साथ मारपीट की थी। 

खोज के दौरान हमें ZEE NEWS की वेबसाइट पर वायरल वीडियो के मामले में छपा एक लेख मिला। जिसे नवंबर 22, 2022 को अपलोड किया गया था। यहाँ बताया गया है कि आप विधायक गुलाब सिंह यादव से कार्यकर्ताओं ने नगर निगम चुनाव के दौरान टिकट वितरण को लेकर AAP के कार्यकर्ता विधायक के साथ मारपीट की थी।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है, जिसे भ्रामक दावे के हालिया दिनों में शेयर किया जा रहा है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button