ताज़ा खबरें

उपचुनाव: 5 राज्यों की 15 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर हो रही है वोटिंग, लोग कर रहे मतदान

उपचुनाव: 5 राज्यों की 15 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर हो रही है वोटिंग, लोग कर रहे मतदान

देश के दो राज्यों में रहे आम विधानसभा चुनावों के साथ करीब 5 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है। इन सभी सीटों पर आज सुबह से वोटिंग हो रही है। इन पांच राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल उत्तराखंड और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट शामिल है।

गौरतलब है कि पांच राज्य इन की 15 सीटों में से 9 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं इसके अलावा उत्तराखंड की 1, पंजाब की 4, केरल की 1 सीट और महाराष्ट्र की 1 लोकसभा की है।

इनमें 2 सीटें SC के लिए आरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश की सबसे ज्यादा 9 सीटों पर वोटिंग हो रही है। 15 सीटों में से भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के पास 4-4 और आम आदमी पार्टी (AAP), राष्ट्रीय लोकदल (RLD) और निषाद पार्टी के पास 1-1 सीट थी।

बता दें कि न 15 सीटों में 13 सीटें ऐसी हैं, जो विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई थीं. इसके अलावा एक सीट पर निधन और एक सीट नेता के जेल जाने के बाद खाली हुई है।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उप्र में जिन 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, वहां के सभी मतदाताओं से ये अपील है कि अपने भविष्य और संविधान के प्रति वचनबद्ध रहते हुए, अपना वोट डालने ज़रूर जाएं। करें सौ प्रतिशत मतदान! रहें सौ प्रतिशत सावधान!

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button