Delhi: प्रदूषण से बेहाल हुई राजधानी, गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI, दिल्ली-एनसीआर में GRAP 3 लागू

Delhi: प्रदूषण से बेहाल हुई राजधानी, गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI, दिल्ली-एनसीआर में GRAP 3 लागू
देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे हुए राज्यों में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। दिन प्रतिदिन हवा जहरीली होती जा रही है। पूरे एनसीआर में जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है वैसे-वैसे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि पूरे एनसीआर में प्रदूषण का स्तर रोकने के लिए सरकार के लिए GRAP- 3 के नियमों की पाबंदिया लागू करनी पड़ रही है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट किया, “कल सुबह 8:00 बजे से GRAP-III के कार्यान्वयन के मद्देनजर, कल से कार्यदिवसों पर 20 अतिरिक्त ट्रिप (GRAP-II के कार्यान्वयन के बाद से पहले से लागू 40 ट्रिप के अतिरिक्त) शुरू की जाएंगी। इस प्रकार GRAP-III के लागू रहने तक दिल्ली मेट्रो… pic.twitter.com/T0gPWGUIZX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2024
राष्ट्रीय राजधानी के इलाकों में धुंध की परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 450 के पार चला गया है। जिससे लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। दिल्ली में प्रदूषण के बदतर हालात को देखते हुए आज से ग्रैप का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इससे प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी।
वहीं, कोहरे के चलते विजबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहनों को भी काफी परेशानी हो रही है। उधर, रेल और फ्लाइटों की उड़ान पर भी असर पड़ रहा है। कोहरे के चलते कई फ्लाइट्स देरी से चल रही है। वहीं कुछ फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गाय है। वाराणसी और अमृतसर आने-जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुई है। ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) पहुंचने वाली 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि ये ट्रेनें 1 घंटे या उससे अधिक देरी से चल रही हैं।
बता दें कि “बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली की मुख्य मंत्री आतिशी ने दिल्ली के सभी प्राथमिक स्कूल अगले निर्देश तक ऑनलाइन कक्षाओं में स्थानांतरित होने के आदेश जारी किए हैं। ”
GRAP 3 के दौरान पाबंदियां
- ग्रैप-3 के दौरान निर्माण कार्य और किसी भी तरह की तोड़फोड़ पर बैन रहती है।
- ग्रैप –3 में गैर जरूरी खनन पर भी रोक रहती है।
- बीएस-VI डीजल अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध रहेगा।
- प्राथमिक विद्यालय को ऑनलाइन किया जा सकता है।
- प्रमुख सड़कों पर जल छिड़काव बढ़ाया जाएगा।





