ताज़ा खबरें

दिल्ली: धुंध की चादर से लिपटी राजधानी, प्रदूषण से हुआ बुरा हाल, ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा AQI

दिल्ली: धुंध की चादर से लिपटी राजधानी, प्रदूषण से हुआ बुरा हाल, गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI

देश की राजधानी दिल्ली व उससे सटे जिलों में प्रदूषण का बुरा हाल है। दिल्ली में आज यानी गुरुवार को वायु गुणवत्ता का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में हैं। गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली के 31 इलाकों में प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी से गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 पार पहुंच गया।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 432 का गंभीर स्तर दर्ज किया गया, जो कल रात 11 बजे 452 था। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता सुबह 6:30 बजे तक घटकर 500 मीटर रह गई, जो एक घंटे पहले 800 मीटर थी। कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ रहा है। इससे उड़ानों में संभावित देरी या शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा अधिकतर इलाकों में दृश्यता बुरी तरह प्रभावित हुई है और इसका असर ट्रैफिक पर भी पड़ा है। सबसे ज्यादा AQI 567 जहांगीरपुरी में दर्ज किया गया। वहीं, पंजाबी बाग में 465 और आनंद विहार में 465 AQI दर्ज किया गया।

साथ ही साथी राजधानी में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। धुंध और कोहरे की वजह से बुधवार सुबह 8 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी रही, जबकि कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी 125 से 500 मीटर के बीच रही। इसी को लेकर दिल्ली हवाई अड्डे ने दिल्ली में धुंध की स्थिति को देखते हुए यात्रियों के लिए सलाह जारी की है।

वहीं बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज सुबह 11 बजे दिल्ली सचिवालय स्थित ग्रीन वॉर रूम में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button