ताज़ा खबरें

IND Vs SA: भारत ने 11 रन से जीता मुकाबला, सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

IND Vs SA: भारत ने 11 रन से जीता मुकाबला, सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में मुकाबले में साउथ अफ्रीक को 11 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। संजू सैमसन एक बार फिर पहले ही ओवर में डक हुए। अभिषेक ने खराब फॉर्म से उबरते हुए 25 गेंद में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 50 रन बनाये। वह पिछले 8 मैच से फ्लॉप चल रहे थे। तिलक ने पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स लगाये।  उनकी पारी की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 प्रारूप में दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। तिलक वर्मा 107 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 191 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने दूसरे विकेट के लिये अभिषेक के साथ 107 रन जोड़े।

220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी रही। रीजा और रयान के बीच पहले विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हुई। रिकेल्टन 15 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। रीजा ने 13 गेंद में 21 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स 12 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। एडन मार्करम ने 18 गेंद में 29 रन का योगदान दिया। डेविड मिलर 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंद में 41 रन बनाए। मार्को यानसेन 17 गेंद में 54 रन की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। गेराल्ड दो और एंडिले 5 रन बनाकर नाबाद लौटे।

तीसरे टी20I के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवनः-

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, ऐडन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यांसन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, लूथो सिपामला

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button