भारत
रांची, जमशेदपुर में महसूस किए गए 4.3 तीव्रता पर भूकंप के झटके
झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार यानि 2 नवंबर को भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए. रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों को घर से बाहर आना पड़ा. यह झटके राजधानी रांची और जमशेदपुर में महसूस किए गए. हालांकि अभी तक भूकंप से हुए नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है.
बताया गया है कि झटके करीब पांच सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे लोग भयभीत हो उठे. विशेषकर रांची के तमाड़ और जमशेदपुर के कुछ हिस्सों में भूकंप का प्रभाव अधिक था. घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत और बचाव कार्यों पर नजर रखी, हालाँकि किसी प्रकार के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है.
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है





