भारत-चीन के बीच LAC पर देपसांग और डेमचोक में LAC पर 80-90 फीसदी डिसएंगेजमेंट पूरा, पढ़ें

भारत-चीन के बीच LAC पर देपसांग और डेमचोक में LAC पर 80-90 फीसदी डिसएंगेजमेंट पूरा, पढ़ें
लद्दाख में भारत और चीन के समझौते के बाद लद्दाख से सैनिकों का हटना जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक डेपसांग और डेमचोक से भारत-चीन के 80-90 प्रतिशत सैनिकों की वापसी हो गई है। इस प्रक्रिया में सभी प्रकार के बुनियादी ढांचे को हटाना और दोनों पक्षों द्वारा सैनिकों को पीछे हटाना शामिल है। प्रक्रिया मंगलवार (29 अक्टूबर) तक पूरी होने की संभावना।
भारत और चीन की सेनाओं का डेपसांग और डेमचोक में 80-90 फीसदी डिसएंगेजमेंट पूरा हो गया है। इस प्रक्रिया में सभी प्रकार के बुनियादी ढांचे को हटाना और दोनों पक्षों द्वारा सैनिकों को पीछे हटाना शामिल है। प्रक्रिया मंगलवार (29 अक्टूबर) तक पूरी होने की संभावना:रक्षा सूत्र pic.twitter.com/0LSwWPugwg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 अक्टूबर को रूस के कजान में ब्रिक्स सम्मेलन से इतर अपनी द्विपक्षीय बातचीत में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास से सैनिकों के पीछे हटने और गश्त को लेकर हुए समझौते को अंतिम रूप दिया था।
भारत ने टकराव वाले स्थानों से सैनिकों को वापस बुलाने को लेकर चीन से हुए समझौते की 21 अक्टूबर को घोषणा की थी और बीजिंग ने एक दिन बाद इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि दोनों ‘‘पक्ष प्रासंगिक मामलों के समाधान’’ तक पहुंच गए हैं और वह (बीजिंग) इन प्रस्तावों को लागू करने के लिए नयी दिल्ली के साथ मिलकर काम करेगा।





