बेंगलुरू में निर्माणाधीन इमारत ढहने से 1 की मौत, दर्जनों घायल, कुछ लापता

कर्नाटक: मंगलवार, 22 अक्टूबर की शाम कर्नाटक के होरमावु आगरा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई. इस हादसे में एक की मौत हो गई. डी देवराज, डीसीपी (पूर्व) बेंगलुरु, कर्नाटक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, इस हादसे में करीब 20 लोग फंसे थे जिनमें से एक की मौत हो गई, 14 लोगों को निकाल लिया गया वहीं 5 अब भी लापता हैं.
यह घटना शहर के हेनूर इलाके में घटी. स्थानीय प्रशासन और एंबुलेंस सेवा तुरंत सक्रिय हो गईं. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और फंसे हुए मजदूरों को जल्दी ही बाहर निकालने के प्रयास कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर शहर में कानून व्यवस्था और निर्माण सुरक्षा के मुद्दों पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है.
#WATCH बेंगलुरु, कर्नाटक: अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा में DG प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा, “जानकारी मिलते ही हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। SDRF, NDRF, एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी। जानकारी के अनुसार अभी तक पांच लोग अंदर फंसे हुए हैं। उन्हें मलबे से निकालने के प्रयास जारी… https://t.co/s9tPFwk9X0 pic.twitter.com/TYYMpuTiwo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2024





