वक्फ बोर्ड बैठक: पहले गुस्से में तोड़ी बोतल… फिर खुद चोटिल हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी

वक्फ बोर्ड बिल को लेकर बनाई गई ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की बैठक आज मंगलवार यानि 22 अक्टूबर को जंग का मैदान बन गई. बैठक में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी घायल हो गए. सूत्रों की माने तो उन्हें चार टांके आए हैं.
दरअसल वक्फ बोर्ड बिल को लेकर बनाई गई ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी यानी जेपीसी की आज यानि मंगलवार को बैठक हुई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने पानी की बोतल पहले मेज पर पटकी और फिर जेपीसी के चेयरमैन जगदंबिका पाल की तरफ उछाली दी. बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के दौरान बनर्जी के हाथ में भी चोट आई.
#WATCH | Delhi: Meeting of the JPC (Joint Parliamentary Committee) on the Waqf Bill begins at the Parliament Annexe. It was halted briefly after a scuffle broke out during the meeting.
According to eyewitnesses to the incident, TMC MP Kalyan Banerjee picked up a glass water… pic.twitter.com/vTR7xMwOb5
— ANI (@ANI) October 22, 2024
चेपीसी की बैठक में दोनों नेताओं के बीच झड़प के दौरान कल्याण बनर्जी ने पानी की कांच की बोतल फोड़ दी, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई. इससे उनके हाथ में चार टांके लगे हैं. बात दें कि झड़प की वजह से बैठक को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया.





