ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी 99 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी 99 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को आधिकारिक रूप से अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें 99 लोगों के नाम शामिल हैं, जिनमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर साउथी वेस्ट से, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से, मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से, श्रीजया अशोक चव्हाण भोकर से, आशीष शेलार वांड्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से, कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले चुनाव लड़ेंगे।

 

इसके अतिरिक्त, पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद नारायण राणे के बेटे नितेश राणे कंकावली से फिर से चुनाव लड़ेंगे, यह सीट वर्तमान में विधानसभा में उनके पास है। उम्मीदवारों की सूची में घाटकोपर पश्चिम से राम कदम और नंदुरबार (अनुसूचित जनजाति) से विजयकुमार गावित भी शामिल हैं।

 

 

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, चुनाव आयोग ने पुष्टि की है कि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button