वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, 6100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, 6100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचें हैं, यहाँ पीएम मोदी ने आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। बता दें कि 90 करोड़ की लागत से आरजे (आर झुनझुनवाला) शंकरा सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल तैयार हुआ है। इस विश्वस्तरीय आई केयर सुविधा की स्थापना पर 110 करोड़ निवेश किया गया है।
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर 6100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। pic.twitter.com/UupCCWFYL2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2024
प्रधानमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व नए टर्मिनल भवन की नींव भी रखेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया।
यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं इस नेत्र अस्पताल को देखकर आया हूं। एक प्रकार से यह आध्यात्मिक और आधुनिकता का संगम है। यहां बड़ी संख्या में गरीबों को इलाज मिलेगा। यह अस्पताल यहां के युवाओं के लिए भी नए अवसर लेकर आया है। यहां के अनेकों लोगों को काम मिलेगा… यहां मेडिकल छात्रा इंटर्नशिप और प्रैक्टिस कर पाएंगे। सपोर्ट स्टाफ के रूप में भी यहां के अनेको लोगों को काम मिलेगा…”






is whey protein steroids
References:
bantooplay.com