खेलताज़ा खबरें

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की 36 साल बाद हुई ऐतिहासिक जीत, बेंगलुरु टेस्ट मैच में भारत को 8 विकेट से दी मात

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की 36 साल बाद हुई ऐतिहासिक जीत, बेंगलुरु टेस्ट मैच में भारत को 8 विकेट से दी मात

 

बेंगलुरु में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। यहाँ न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को करीब 36 साल बाद भारतीय जमीन पर हराकर इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड ने साल 1988 में आखिरी बार भारत में टेस्ट मैच जीता था।

बता दें कि मुंबई के वानखेड़े मैदान पर मिली उस जीत के बाद ये पहली बार है, जब कीवी टीम ने भारत में अपनी टेस्ट जीत का पताका फहराया है. न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को बेंगलुरु टेस्ट में 8 विकेट से हराया. इसी के साथ उसने 3 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली।

इसके बाद रचिन रवींद्र के 134 और डेवन कॉनवे के 91 रनों की मदद से न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में सरफराज खान (150) के पहले टेस्ट शतक और ऋषभ पंत के 99 रनों के बूते 462 रन बना न्यूजीलैंड को आसान टारगेट दिया था।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 107 रन का लक्ष्य रखा था। कीवी टीम के पास इस स्कोर को हासिल करने के लिए हाथ में 10 विकेट और पूरे दिन का खेल बचा था। ऐसे में वो जीत का प्रबल दावेदार था। जिसके बाद  न्यूजीलैंड ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच के पांचवें और आखिरी दिन रविवार को कीवी टीम को जीत के लिए 107 रनों की जरूरत थी जो उसने आठ विकेट खोकर बना लिए। पहली पारी में सिर्फ 46 रन पर ऑलआउट होने के बाद बावजूद भारत (India) ने पहले तो 356 रन की रिकॉर्ड लीड पाटी और फिर 462 रन बनाकर न्यूजीलैंड (New Zealand) के सामने 107 रन का लक्ष्य रखा। कीवियों के पास इसे हासिल करने के लिए पूरा एक दिन और सारे 10 विकेट थे, जिसे उन्होंने सिर्फ दो विकेट खोकर लंच से पहले ही हासिल कर लिया।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button