ताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर: LOC पर सुरक्षाबलों और आतकियों के बीच हुई मुठभेड़, ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर: LOC पर सुरक्षाबलों और आतकियों के बीच हुई मुठभेड़

भारतीय सेना ने रविवार को आधिकारिक तौर पर बताया कि जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा कि इलाके में संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया था।

खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने बारामूला के उड़ी में LOC के साथ संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया था। जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। चिनार कोर ने कहा कि जवानों ने जवाबी गोलीबारी शुरू की। ऑपरेशन जारी है।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुंछ जिले से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद जैन ने शनिवार को एएनआई को बताया कि गिरफ्तारियों से कई ग्रेनेड हमलों के मामलों को सुलझाने में मदद मिली है।

आनंद जैन ने कहा, हमने एक बड़ी सफलता हासिल की है क्योंकि हमने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने ग्रेनेड फेंकने और देश विरोधी पोस्टर लगाने जैसी गतिविधियां की थीं और गुरुद्वारों, मंदिरों, अस्पतालों और सेना के ठिकानों पर ग्रेनेड फेंके गए थे। जहां आतंकवादियों का उद्देश्य क्षेत्र की साम्प्रदायिक सद्भाव को बाधित करना था।

गौरतलब है कि आतंकवादी इलाके के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना चाहते थे। इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले के सुरनकोट सेक्टर के दुंदक इलाके में आतंकवाद से जुड़े एक व्यक्ति को पकड़ा था। पुलिस ने संदिग्ध से चार ग्रेनेड बरामद होने की पुष्टि की है, जिसकी गिरफ्तारी सीमावर्ती जिले में हाल की आतंकी घटनाओं को सुलझाने में एक बड़ी सफलता साबित हो सकती है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button