ताज़ा खबरेंभारत

अयोध्या जा रहे Air India Express के विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर से आयोध्या जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली. दोपहर 12.25 बजे जयपुर से उड़ान भरने वाली IX765 उड़ान को एक फोन कॉल के जरिए दी गई गुमनाम धमकी का निशाना बनाया गया.

 

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, “सरकार द्वारा नियुक्त बम खतरा आकलन समिति के निर्देशों के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत सक्रिय कर दिए गए थे.” फ्लाइट दोपहर 1.59 बजे अयोध्या के हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरी और सभी यात्रियों को तुरंत विमान से बाहर निकाल लिया गया.

 

लैंडिंग के बाद बोइंग 737 मैक्स8 को हवाई अड्डे के एक अलग खाड़ी क्षेत्र में ले जाया गया. विमान और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बम निरोधक दस्ते और एक डॉग स्क्वाड सहित सरक्षा दल वर्तमान में गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं.

 

बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही इसी तरह के बम की धमकी के कारण मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान को दिल्ली की ओर मोड़ना पड़ा था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button