फैक्ट चेक: रूस द्वारा अमेरिकी F-16 जेट को गिराए जाने का नहीं है यह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हो रहा है वायरल

फैक्ट चेक: रूस द्वारा अमेरिकी F-16 जेट को गिराए जाने का नहीं है यह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक फाइटर जेट को आसमान से जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि रूस ने अमेरिकी F-16 फाइटर जेट को मार गिराया।
फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘अमेरिका का दावा था उसका लेटेस्ट F-16 फाइटर जेट को भेदना मुश्किल है, रूस ने अमरीका के दावे को धाराशाही कर दिया यूक्रेन सीमा पर मार गिराया।’

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई, जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल शुरू की। सबसे पहले हमे वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस टूल के माध्यम से गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो से हूबहू मेल खाता एक दूसरा वीडियो Newsweek नामक वेबसाइट मिला जिसे जुलाई 20, 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिला। वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक उक्त वीडियो रूस के फाइटर जेट Su-35 का है, जिसे यूक्रेन द्वारा मार गिराया गया था।

उपरोक्त प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो से मेल खता एक कीफ्रेम NDTV की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में मिला, जिसे जुलाई 20, 2022 को अपलोड किया गया था। यहाँ उपरोक्त प्राप्त लेख की पुष्टि की गयी थी कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है, इसके साथ ही वायरल वीडियो अमेरिका के फाइटर जेट का नहीं बल्कि रूस के फाइटर जेट SU-35 का है, जिसे यूक्रेन द्वारा मार गिराया गया था।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है साथ ही वीडियो में जमीन पर गिरता दिख रहा प्लेन अमेरिका का नहीं बल्कि रूस का है जिसे यूक्रेन ने मार गिराया था।





