ताज़ा खबरेंभारत
कानपुर-इटावा हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर-इटावा हाईवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोमवार सुबह डंपर द्वारा अचानक ब्रेक मारने के कारण पीछे से आ रही एक ऑल्टो कार उसमें जा कर टकराई और फिर ऑल्टो के पीछे चल रहे ट्राला ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें कार में सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.
बता दें कि इस भीषण और दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हुई. मरने वालों में चार छात्र थे, जो एक निजी कॉलेज के थे. इस भयानक हादसे में इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुहंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हादसे की जांच जारी है.
Click here for Latest Fact Checked News On NewsMobile WhatsApp Channel
For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram






body builder steroids
References:
git.ism-dev.net